Home डेली न्यूज़ चोर साबित हुआ महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय

चोर साबित हुआ महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय

71
0
Jeevan Ayurveda

विद्युत विभाग ने लगभग तीन लाख रूपए का ठोका जुर्माना

छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में पिछले हफ्ते बिजली चोरी की शिकायत मिलने पर विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए खंभे पर डली केबिल जब्त करके धारा 135 के तहत विद्युत चोरी का प्रकरण दर्ज किया था। जांच उपरांत लगभग तीन लाख रूपए की रिकवरी विद्युत विभाग ने विश्वविद्यालय के ऊपर निकाली है।विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवनों आलेख और कर्मशिला में विद्युत चोरी से जलाए जाने का मामला सामने आया था। इन भवनों के निर्माण के दौरान भी भवन ठेकेदार ने चोरी की लाईट से काम किया था उस दौरान भी विद्युत विभाग द्वारा धारा 135 विद्युत चोरी प्रकरण दर्ज कर लगभग 50 हजार रूपए का प्रकरण बनाया था और जुर्माना वसूला था। अब ये भवन विश्वविद्यालय के अधीन हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा इन भवनों में विद्युत कनेक्शन न लेकर सीधे खंभे से केबिल डालकर विद्युत की चोरी की जा रही थी। जानकारी मिलने पर विभाग की टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए खंभे पर डली केबिल जब्त की। टीम द्वारा दोनों भवनों में विद्यमान विद्युत उपकरणों की जांच की जिसमें लगभग 20 ए.सी., लगभग डेढ़ सौ पंखे और इतनी ही ट्यूबलाइट सहित कम्प्यूटर और अन्य उपकरण चलते पाए गए। जिसके बाद विभाग ने विद्युत चोरी का प्रकरण दर्ज करते हुए लगभग तीन लाख रूपए की रिकवरी विश्वविद्यालय प्रबंधन पर ठोकी है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here