Home डेली न्यूज़ कक्षा तीसरी की पुस्तक में लव जिहाद का जिक्र…!

कक्षा तीसरी की पुस्तक में लव जिहाद का जिक्र…!

31
0
Jeevan Ayurveda

एनसीईआरटी की पर्यावरण पुस्तक की शिकायत पुलिस से की

छतरपुर। जिले में एनसीईआरटी की पर्यावरण पुस्तक पर एक अभिभावक ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए छतरपुर पुलिस को लिखित में शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है। यह आपत्ति डॉक्टर राघव पाठक नाम के एक व्यक्ति ने दर्ज कराई है राघव पाठक का आरोप है की एनसीईआरटी की कक्षा तीसरी में पर्यावरण विषय के 17 नंबर पेज में उन्हें अपत्ति है इस पेज में चि_ी आई है नाम का एक शीर्षक है जिसमे रीना नाम की लड़की अहमद को छुट्टियों में अगरताल आने का निमंत्रण देती है और अंत में लिखती है आपकी रीना।राघव पाठक ने खजुराहो एसडीओपी को लिखित में एक शिकायती आवेदन देते हुए आपत्ति दर्ज कराई है डॉक्टर राघव पाठक का कहना है कि उनकी बेटी कक्षा तीसरी में पढ़ती है एनसीईआरटी की पर्यावरण पुस्तक की पेज नंबर 17 पर रीना नाम की लड़की अहमद नाम के लड़के को एक पत्र लिखती है और पत्र के अंत में वह लिखती है कि आपकी रीना जिस पर मुझे घोर अपत्ति है। एक हिंदू लड़की एक मुस्लिम लड़के को पत्र लिख रही है और अंत में वह अपने आप को उसका बताती है इससे साफ जाहिर है कि छोटे बच्चों के मन में लव जिहाद के प्रति आकर्षण बढ़ेगा बल्कि आने वाले समय में लव जिहाद जैसी घटनाएं बढ़ेंगी। एक और सरकार लव जिहाद जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बना रही है दूसरी ओर एनसीईआरटी की यह किताब लैब जिहाद को बढ़ावा दे रही है मैं चाहता हूं कि इस पुस्तक के 17 नंबर पेज पर जिस चि_ी में अहमद और रीमा का जिक्र है उसे बदल जाए या फिर इसे हटा दिया जाए क्योंकि मैं भी एक पिता हूं और मेरी बेटी इस किताब को पढ़ रही है मैं नहीं चाहता कि उसके मन में किसी भी तरह के कोई गलत भाव पैदा हो।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here