
खजुराहो। राजनगर में ईद मीलादुन्नवी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नगर की मस्जिदों और सड़क मार्गों को आकर्षक लाइटों से रोशन किया गया। मुस्लिम भाइयों ने अपने सबसे बड़े त्यौहार हजरत मुहम्मद पैगंबर साहब के जन्मदिन पर जमकर आतिशबाजी की और नमाज अताकर अपने जिले सहित दुनियां भर में अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी,इस अवसर पर मुस्लिम भाइयों ने नए कपड़े पहनकर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, साथ ही हिन्दू भाइयों को गले लगाकर भाईचारे का पैगाम दिया वहीं नगर के हिंदू भाइयों ने भी मुस्लिम भाइयों को ईद की शुभकामनाएं दी,वहीं राजनगर पुलिस ने ईद मिलादुन्नबी पर्व पर स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर नगर में शांति और सुरक्षा हेतु लगातार भ्रमण पर रहे। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने राजनगर पुलिस टी.आई.सिद्धार्थ शर्मा के साथ पुलिस बल मौजूद रहा।







