
लघु नाटिका देखकर भावुक हुए समाज के लोग
छतरपुर। दसलक्षण पर्व के उत्तम तप धर्म पर बजरिया स्थित बड़ा जैन मंदिर की में रात्रि के समय में चेतगिरी कॉलोनी के आचार्य श्री विद्यासागर जी जैन पाठशाला के बच्चों ने एक से बढ़कर एक भव्य रूप में अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दी। श्रीमती स्मिता जैन ने बताया कि सभी बच्चे जो कि 15 वर्ष से कम आयु के थे लेकिन उनकी प्रतिभा प्रदर्शन में कोई भी कमी नजर नहीं आ रही थी। इसमें स्वागत गीत निकिता जैन ने प्रस्तुत किया। रिद्धि, सिद्धि, शुभी, मिष्ठी, स्वाति, पीहू और अंशिका ने मंगलाचरण नृत्य पर शानदार प्रस्तुति दी। तत्पश्चात सिद्धी जैन ने नीलांजना नृत्य से सबका मन मोह लिया। वानी, आर्यिका, आव्या, अनवि, दृषी, मिष्ठी ने बहुत ही सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं आचार्य श्री विद्यासागर जी एक राष्ट्र संत लघु नाटिका में सभी पाठशाला के बच्चों ने एक बहुत ही मार्मिक प्रस्तुति दी गई, जिसे देखकर उपस्थित लोगों की आंखों से आंसुओं की धारा फूट पड़ी और माहौल गमगीन हो गया। शानदार अभिव्यक्ति की तैयारी पाठशाला की दीदी श्रीमती अस्मिता, आकांक्षा, अमृता, रानी, रूचि जैन ने कई दिनों की मेहनत से कराईं। विशेष सहयोग श्रीमती सविता, अलका, खुशबू जैन का रहा। मंच संचालन श्रीमती अस्मिता, अमृता जैन ने किया, जिसमें प्रश्न मंच भी किया गया। इस कार्य में नरेंद्र कुमार जैन धनगुंवा, मनीष कुमार जैन के साथ सारी समाज का सहयोग प्राप्त हुआ। अनुपम शास्त्री और संजय जैन के नियमित स्वाध्याय से ही यह पुनीत कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त हुई। अंत में समाज के अध्यक्ष अरुण कुमार जैन, उपाध्यक्ष अजय फट्टा, उपाध्यक्ष रितेश जैन और जैन समाज कमेटी के द्वारा सभी बच्चों की प्रशंसा करते हुए बच्चों को पुरस्कृत किया।









