Home डेली न्यूज़ दो सैकड़ा वाहन चालकों से वसूली 4 लाख से अधिक की राशि

दो सैकड़ा वाहन चालकों से वसूली 4 लाख से अधिक की राशि

46
0
Jeevan Ayurveda

यातायात पुलिस के रोको-टोको अभियान के तहत हुई कार्रवाई

छतरपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के फोरलेन हाईवे, बागेश्वर धाम मार्ग, खजुराहो के मुख्य मार्गों व लिंक मार्गों में चैकिंग पॉइंट बनाकर सघनता से चैकिंग की जा रही है। चैकिंग में विशेष तौर पर ओवरलोड और ओवर स्पीड वाले वाहन को पकड़ा जा रहा है और नियमों का उल्लंघन व एडवाइजरी का पालन न करने के लिए सख्त कार्यवाही की जा रही है।गत एक सप्ताह में यातायात पुलिस द्वारा करीब दौ सैकड़ा वाहनों पर प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन पार्क करने, अतिरिक्त सवारी बैठाने, ध्वनि प्रदूषण जैसे नियमों का उल्लंघन करने के लिए कार्रवाई कर 4 लाख 17 हजार 400 रुपये वसूले हैं। उक्त राशि को शासकीय कोष में जमा कराया गया है। यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत ने बताया कि संदिग्ध एवं सड़क दुर्घटनाओं को अंजाम देने वाले वाहनों पर कार्यवाही निरंतर जारी है। चैकिंग प्वाइंटों पर चैकिंग के साथ पुलिस इंटरसेप्टर मोबाइल वाहन भी विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कर रहा है। रोको-टोको अभियान तहत हेलमेट न पहनने, चेहरा छिपाने, बिना नंबर प्लेट, अपारदर्शी फिल्म वाले चार पहिया वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। चालानी कार्यवाही के साथ-साथ विधिवत जांच भी की जा रही है। वाहन चालकों और यात्रियों को जागरूक भी किया जा रहा है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here