
छतरपुर। कांगे्रस के वरिष्ठ नेता एवं जिला अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी संतोष अग्र्रवाल एवं उनके भाईयों ने अपनी पूज्य माताश्री की स्मृति में जिला अस्पताल छतरपुर को पूर्व घोषित घोषणा के अनुसार 5 पलंग एवं 48 बेडशीट दान की है। बेडशीट में 40 सफेद एवं 8 रंगीन बेडशीट शामिल है।
ज्ञात हो कि पिछले दिनों श्री अग्रवाल की माताश्री का निधन हो गया था। उनके धार्मिक एवं समाजसेवी स्वभाव को देखते हुये संतोष अग्रवाल एवं उनके अन्य पुत्रों ने उनकी स्मृति में जिला चिकित्सालय को 5 पलंग एवं 48 बेडशीट दान करने की घोषणा की थी। अपनी इस घोषणा के तहत आज शुक्र्रवार को श्री अग्रवाल एवं उनके भाई समाजसेवियों के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां उन्होंने सिविल सर्जन जीएल अहिरवार को उक्त सामग्री दान स्वरूप भेंट की। इस अवसर पर अग्रवाल परिवार के साथ संपादक हरि अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, कुंज बिहारी सोनी, डॉ.अमित अग्रवाल, श्री सक्सेना सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहे।








