Home डेली न्यूज़ जिला अस्पताल में रील बनाई तो होगी कार्रवाई

जिला अस्पताल में रील बनाई तो होगी कार्रवाई

37
0
Jeevan Ayurveda

वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर सिविल सर्जन ने दी चेतावनी

छतरपुर। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक रील वीडियो वायरल हुआ, जिसमें युवती फिल्मी गाने पर जिला अस्पताल परिसर के मुख्य द्वार के बाहर डांस करती हुई नजर आ रही है। इस वायरल रील वीडियो को संज्ञान में लेकर सिविल सर्जन ने चेतावनी जारी की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इस तरह का कृत्य करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।सिविल सर्जन डॉ. जीएल अहिरवार ने बताया कि मीडिया के माध्यम से रील वीडियो उनके संज्ञान में आया है, जिसे जांच में लिया गया है। उन्होंने का जिला अस्पताल संवेदनशील स्थान है इसलिए यहां इस तरह की गतिविधियों पर पूर्णत: प्रतिबंध है, यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। सिविल सर्जन ने यह भी कहा कि कई बार जिला अस्पताल में झाड़-फूंक जैसी जानकारी भी उन्हें मिली है जो कि अस्पताल में मान्य नहीं हैं। उन्होंने लापरवाह लोगों से अपील की है कि वे जिला अस्पताल में इस तरह के कृत्य न करें अन्यथा उन पर सख्त कार्रवाई होगी।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here