Home डेली न्यूज़ बस स्टेण्ड में बस के हेल्पर से मारपीट

बस स्टेण्ड में बस के हेल्पर से मारपीट

39
0
Jeevan Ayurveda

जबरन वसूली और गुण्डागिर्दी के लगे आरोप

छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टेण्ड क्षेत्र में बस के स्टाफ से जबरन वसूली और सवारियों को जबरन अपनी-अपनी बसों में बैठाने के मामले आए दिन सामने आते हैं। इसी को लेकर आज खजुराहो ट्रेवल्स की बस के हेल्पर के साथ बस स्टेण्ड क्षेत्र में अवैध वसूली करने वाले लोगों ने बुरी तरह मारपीट कर दी। घायल को उसका भाई जिला अस्पताल लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रिफर कर दिया गया है।मारपीट में घायल सुनील गुप्ता तनय पन्नालाल गुप्ता 45 वर्ष निवासी बम्हौरी मऊरानीपुर के भाई भागचन्द्र गुप्ता ने बताया कि बस स्टेण्ड क्षेत्र में बिल्ले, सरदार, हसीन आए दिन बसों के स्टाफ से मारपीट करते हैं और जबरन वसूली करते हैं। बीते रोज भी उक्त लोगों द्वारा खजुराहो ट्रेवल्स की बस के ड्राईवर से गाली-गलौच करते हुए तीन सौ रूपए छुड़ाए गए थे। इसी तरह आज भी 500 रूपए की मांग की जा रही है पैसे नहीं देने पर उक्त लोगों द्वारा मेरे भाई हेल्पर सुनील गुप्ता की बुरी तरह मारपीट की गई। सुनील जब मरणासन्न हो गया तब आरोपियों ने उसे अस्पताल ले जाने दिया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रिफर कर दिया है। आरोपी आए दिन अन्य बसों के स्टाफ से भी गुण्डागिर्दी करते हैं और जबरन वसूली करते हैं जिसकी शिकायत कई बार पुलिस से की गई लेकिन इन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। पुलिस ने धारा 119(1), 115(2), 296, 351 के तहत मामला तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here