Home डेली न्यूज़ मौसमी बीमारियों के जिला अस्पताल में बढ़ रहे मरीज

मौसमी बीमारियों के जिला अस्पताल में बढ़ रहे मरीज

41
0
Jeevan Ayurveda

डॉक्टरों की सलाह, खान-पान का दें विशेष ध्यान

छतरपुर। बरसात में मौसम में पड़ रही गर्मी के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की बाढ़ आ गई है। मौसमी बीमारियों के चलते पर्याप्त संख्या में लोग वायरल बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल इस समय ओवरलोड है।जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग एक हजार से डेढ़ हजार मरीज स्वास्थ्य लाभ लेने पहुंच रहे हैं। अधिकतर मरीज वायरल बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। डॉ. गौरव अग्रवाल ने बताया कि बरसात के मौसम में वायरल इंफेक्शन का खतरा ज्यादा बना रहता है। वायरल में डेंगू, टाइफाइड के ज्यादा मरीज जिला अस्पताल इलाज कराने आते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे साफ पानी पिएं, अपने घर के आसपास गंदा पानी एकत्रित न होने दें, इस सीजन में खान-पान पर विशेष ध्यान दें, बाहर का खाना कम से कम खाएं, अगर आपको वायरल इंफेक्शन हो रहा है तो तुरंत ही डॉक्टर से परामर्श लें। पिछले 9 दिनों में जिला अस्पताल की ओपीडी में आए मरीजों की संख्या इस प्रकार है-दिनांक मरीजों की संख्या27 अगस्त 157428 अगस्त 149629 अगस्त 152130 अगस्त 135531 अगस्त 131101 सितम्बर 44802 सितम्बर 159303 सितम्बर 151304 सितम्बर 1300

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here