Home डेली न्यूज़ शुरू हुआ एनएसयूआई का कैंपस चलो अभियान

शुरू हुआ एनएसयूआई का कैंपस चलो अभियान

71
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा छात्र हित में तैयार किए गए मांगपत्र हेतु छात्र-छात्राओं का समर्थन जुटाने की मंशा से कैंपस चलो अभियान का शुभारंभ किया गया है। मंगलवार को अभियान के तहत एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारी शहर के नेहरू महाविद्यालय पहुंचे। कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मांगपत्र का वितरण उसमें उल्लेखित मांगों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने बताया कि आने वाले दिनों में उनकी टीम शहर तथा जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्र-छात्राओं का समर्थन जुटाएगी। कार्यक्रम में एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत पटेल, आईटी सेन जिलाध्यक्ष अश्वनी मिश्रा, महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के अध्यक्ष विक्की शर्मा, शिवम शर्मा, ऋषि शर्मा, जीतू तिवारी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here