Home डेली न्यूज़ सटई नगर परिषद अध्यक्ष से हो सकती है लाखों की वसूली

सटई नगर परिषद अध्यक्ष से हो सकती है लाखों की वसूली

83
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। आने वाले दिनों में सटई नगर परिषद की अध्यक्ष माया शर्मा से लाखों रुपए की वसूली नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा की जा सकती है। दरअसल नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव आरके कार्तिकेय ने गत 14 अगस्त को कारण बताओ नोटिस जारी कर सटई नगर परिषद की अध्यक्ष माया शर्मा द्वारा खरीदी गई सामग्री के संबंध में 15 दिवस के भीतर जवाब मांगा था, लेकिन समय अवधि समाप्त होने तक श्रीमती शर्मा की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया है, जिसके चलते उनसे जल्द वसूली की जा सकती है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सटई नगर परिषद अध्यक्ष माया शर्मा ने पूर्व में परिषद को विश्वास में लिए बिना जेम पोर्टल के माध्यम से 9 लाख 92 हजार रुपये कीमत की एलईडी स्क्रीन खरीदी थी, जबकि उन्हें सिर्फ 2 लाख रुपए तक की सामग्री खरीदने का ही अधिकार है। इस आशय की शिकायत होने के बाद जांच कराई गई जिसमें अनियमितताएं होना पाया गया है। इसके बाद 14 अगस्त को सटई नगर परिषद की अध्यक्ष माया शर्मा को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया लेकिन उनकी ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया है, जिसके चलते अब उनसे 9 लाख 92 हजार रुपये की वसूली विभाग द्वारा जल्द ही की जा सकती है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here