Home डेली न्यूज़ 13 वें राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्कूल में आयोजित हुईं विभिन्न खेल...

13 वें राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्कूल में आयोजित हुईं विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं

126
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर देरी रोड में विद्यालय की मिडिल एवं जूनियर विंग के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी उनके साथ खेलों में हिस्सा लिया।
पंकज जैन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस को शांतिपूर्ण और समावेशी समाजों को बढ़ावा देने के लिए खेल की थीम पर पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह इस बात पर जोर देता है कि कैसे कोई भी खेल सामाजिक बंधनों को मजबूत कर सकता है, एकता को तेज कर सकता है और समावेशिता का समर्थन कर सकता है, इसके अलावा यह विभिन्न पृष्ठभूमियों के लोगों को एक साथ लाने और एक सामंजस्यपूर्ण और समावेशी समुदाय में रहने में एथलेटिक्स की भूमिका पर प्रकाश डालता है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं प्राचार्य ने भी छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा कर खेलो का लुत्फ उठाया। विद्यालय प्राचार्य सीके शर्मा ने खेल को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि खेल गतिविधियाँ न केवल हमें प्रसन्न रखती हैं बल्कि हमारे स्वास्थ्य और शारीरिक तंदुरुस्ती को भी बेहतर बनाती हैं तो वही खेल खेलना एक बेहतरीन व्यायाम भी है जो जीवन मे अनुशासित रहना एवं सभी के साथ सामंजस्य रखना भी सिखाता है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here