Home डेली न्यूज़ शिवसेना ने कार्यकर्ताओं की बैठक में लिए महत्वपूर्ण फैसले

शिवसेना ने कार्यकर्ताओं की बैठक में लिए महत्वपूर्ण फैसले

51
0
Jeevan Ayurveda

हिन्दुओं एवं पुलिस के समर्थन में जल्द होगा आन्दोलन: मुन्ना तिवारी

छतरपुर। शिवसेना जिला इकाई द्वारा कोतवाली में हुई घटना को लेकर एक आपातकालीन बैठक का बुलाई गई थी जिसमे शिवसेना में सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में शिवसेना जिला प्रमुख मुन्ना तिवारी, संभाग प्रमुख पवन सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णविहारी गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मुन्ना तिवारी ने कहा है कि कोतवाली पर हमला एक सोची समझी साजिश है। मुन्ना तिवारी ने कहा है कि हिन्दुओं को जागने की जरुरत है हम बहुत जल्द आन्दोलन करेंगें। वहीं पवन सोनी ने कहा है कि अब हिंदुओं को गहरी नीद से जागना होगा। सर्व हिन्दू समाज को लेकर यह आन्दोलन किया जायेगा। कृष्णविहारी गुप्ता ने कहा है कि अब छतरपुर शिवसेना आवेदन, निवेदन नहीं करेगी जरुरत पड़ी तो चाहे सरकार के खिलाफ अनशन ही क्यों न करना पड़े। शिवसेना 25 अगस्त को सर्वसमाजों की बैठक बुलाएगी इसके बाद आंदोलन की तारीख तय की जाएगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here