
शुक्रवार की दोपहर मुस्लिम समाज के पूर्व सदर एवं कोतवाली में पत्थर फेंकने के मामले में बनाए गए आरोपी हाजी शहजाद अली ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो जारी किया। वीडियो में शहजाद अली द्वारा अपनी सफाई दी गई है। उन्होंने कहा कि घटना के वक्त वे हालात को संभालने का प्रयास कर रहे थे जिसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को थी। उन्होंने कहा कि यह पहली ऐसी घटना है जिससे शहर का माहौल खराब हुआ है लेकिन इसमें उन्होंने किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि घटना की निष्पक्ष जांच की जाए। उल्लेखनीय है कि बीते रोज पुलिस और प्रशासन की टीम ने हाजी शहजाद अली की करोड़ों की हवेली को जमींदोज किया था।








