Home डेली न्यूज़ फोरलेन पर हुई कार और बाइक की भिड़ंत, दो युवकों की मौत

फोरलेन पर हुई कार और बाइक की भिड़ंत, दो युवकों की मौत

35
0
Jeevan Ayurveda

एक युवक जिला असपताल में भर्ती, हालत गंभीर

बमीठा। फोरलेन पर सोमवार को हुई कार और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरे युवक ने अस्पताल जाने के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में एक अन्य युवक घायल भी है, जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर कार्रवाई शुरु की है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पथरगुवां अंतर्गत आने वाले ग्राम जंगीपुरा निवासी किशोर पुत्र कुटिया रैकवार उम्र 18 साल, संदीप पुत्र धर्मराज कुशवाहा उम्र 16 साल और जीतू पुत्र नोने रैकवार उम्र 17 साल एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे तभी बमीठा के समीप फोरलेन पर एक बड़े वाहन को ओवरटेक करते वक्त उनकी बाइक सामने सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार से टकरा गई। दुर्घटना में संदीप रैकवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि जीतू और किशोर गंभीर रूप से घायल थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल भेजा लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही जीतू ने भी दम तोड़ दिया। किशोर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची बमीठा पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर विवेचना शुरु कर दी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here