Home डेली न्यूज़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सांसद प्रतिनिधि बने रवि त्रिपाठी

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सांसद प्रतिनिधि बने रवि त्रिपाठी

78
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भाजपा के युवा नेता रवि त्रिपाठी के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए छतरपुर-टीकमगढ़ सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने उन्हें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग का सांसद प्रतिनिधि बनाया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद रवि त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है वे उसका ठीक ढंग से निर्वहन करेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले रवि त्रिपाठी भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री, किसान मोर्चा के जिला मंत्री सहित संगठन के अनेक पदों पर रहकर कार्य कर चुके हैं। रवि को नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके पार्टी पदाधिकारियों, उनके साथियों और मित्रों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here