Home डेली न्यूज़ दवा का छिड़काव करने से नष्ट हुई किसान की फसल

दवा का छिड़काव करने से नष्ट हुई किसान की फसल

59
0
Jeevan Ayurveda

भारतीय किसान यूनियन ने उप संचालक कृषि से की शिकायत

छतरपुर। पिछले दिनों राजनगर क्षेत्र के ग्राम भैरोंगंज के एक किसान ने पिछले दिनों अपनी फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव किया, जिसके बाद उसकी पूरी फसल नष्ट हो गई है। इस मामले को संज्ञान में लेकर बुधवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किसान के साथ कृषि विभाग कार्यालय पहुंचकर उपसंचालक कृषि को शिकायती आवेदन दिया है।पीडि़त किसान मुकेश पुत्र रतिराम पटेल निवासी भैरोंगंज ने बताया कि गत 20 जुलाई को उसने राजनगर में स्थित शिवराम चौधरी की दुकान से मुंगफली की फसल का चारा नष्ट करने वाली किंकरेट बायो क्रेम प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी की दवा खरीदी थी और करीब 9 एकड़ के भूमि पर इसका छिड़काव किया था। दवा डालने के करीब 10 दिन बाद उसकी फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई और उसे करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हो गया। किसान ने इस संबंध में दुकानदार से भी बात की लेकिन दुकानदार ने उसके साथ अभद्रता करते हुए भगा दिया। अब इस मामले को भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई ने संज्ञान में लिया है। यूनियन के संभागीय अध्यक्ष दृगपाल पटेल ने उप संचालक कृषि को शिकायती आवेदन देकर किसानों को राहत राशि दिलाने और संबंधित दुकानदार पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 5 दिन में कार्रवाई नहीं होती तो यूनियन उग्र आंदोलन करेगी। बहरहाल उपसंचालक कृषि केके वैद्य ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here