Home डेली न्यूज़ कोलकाता की ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई घृणित घटना पर आईएमए ने...

कोलकाता की ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई घृणित घटना पर आईएमए ने जताया दु:ख

45
0
Jeevan Ayurveda

कैंडिल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि, आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग

छतरपुर। अपनी जान जोखिम में डालकर रात्रि के दौरान मरीजों का इलाज कर रही कोलकता की एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप तथा उसकी हत्या किए जाने की घटना से देश भर के चिकित्सकों में भारी रोष है। देश भर में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की जा रही है। बीती शाम जिला मुख्यालय पर आईएमए की जिला इकाई ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी।आईएमए के मीडिया प्रभारी राधेश्याम सोनी ने बताया कि छत्रसाल चौराहे पर जिले के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और लेबोरेटरी एसोसिएशन द्वारा घटना की निंदा करते हुए आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की गई है। चिकित्सकों ने कैंडिल मार्च निकाल कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। एसोसिएशन के अध्यक्ष जीएल अहिरवार ने बताया कि चिकित्सक 24 घंटे अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा करते हैं, ऐसे में उनके साथ इस प्रकार का कृत्य बेहद दुखद और निंदनीय है। एक ट्रेनी डॉक्टर जो रात्रि के दौरान अपनी सेवाएं दे रही थी, उसे धोखे से पास बुलाकर उसके साथ रेप किया गया और फिर निर्मम हत्या कर दी गयी। इस मौके पर यूनियन के सचिव डॉ ऋषि द्विवेदी, डॉ सुनील चौरसिया, डॉ एमपीएन खरे, डॉ सुषमा खरे, डॉ सुरेखा खरे, डॉ अरुणेंद्र शुक्ला, डॉ मनोज चौधरी, डॉ अरविंद सिंह, डॉ गीता चौरसिया, डॉ रचना चौरसिया, डॉ विजय शर्मा, डॉ शिवम दीक्षित आदि मौजूद रहे।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here