Home डेली न्यूज़ मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत

मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत

33
0
Jeevan Ayurveda

चार दिन पहले शराबी युवक ने किया था हमला
छतरपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिकौरा में चार दिन पहले एक शराबी युवक ने वृद्ध के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला किया था, जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के अगले दिन वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
बिकौरा निवासी संजय सेन ने बताया कि उसके वृद्ध पिता शिब्बू सेन खेत पर रहते थे, जहां गांव का रामचंद्र मिश्रा आए दिन शराब पीने के लिए पहुंच जाता था। करीब 15 दिन पहले जब शिब्बू ने रामचंद्र को खेत पर आने से मना किया तो रामचंद्र ने शिब्बू को जान से मारने की धमकी दी थी। संजय सेन के मुताबिक विगत शनिवार की रात को रामचंद्र ने उसके पिता के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। रविवार को जब संजय खेत पर पहुंचा तब पिता ने उसे घटना की जानकारी दी। संजय तुरंत अपने पिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आया था, जहां तीन दिनों तक उसका इलाज चला और मंगलवार को शिब्बू की इलाज के दौरान मौत हो गई। संजय ने बताया कि अभी घटना की रिपोर्ट थाने में नहीं की गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here