Home डेली न्यूज़ सावन के चौथे सोमवार को जटाशंकर पहुंचे एक लाख से अधिक भक्त

सावन के चौथे सोमवार को जटाशंकर पहुंचे एक लाख से अधिक भक्त

105
0
Jeevan Ayurveda

भगवान जटाशंकर का हुआ विशेष जलाभिषेक

छतरपुर। सावन माह के चौथे सोमवार पर जिले के प्रसिद्ध शिव धाम जटाशंकर में अनुमानित एक लाख से अधिक भक्तों ने भगवान जटाशंकर का विशेष जलाभिषेक किया। रविवार की आधी रात से शुरू हुई बारिश भी भक्तों को रोक नहीं सकी। बारिश के बीच भक्त और कांवडि़ए लगातार धाम पहुंचकर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते रहे।भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने के बाद भक्तों ने प्रकृति का भी आनंद उठाया। चूंकि इन दिनों पूरे मंदिर परिसर में जगह-जगह झरने बह रहे हैं और पहाड़ों का हरियाली से श्रृंगार हो जाने के कारण पूरा परिवेश आकर्षक बना हुआ है, जिसके चलते लोग जगह-जगह इन नजारों को कैमरों में कैद रहते रहे। लोक न्यास श्री जटाशंकर धाम के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने बताया कि रविवार की मध्य रात्रि से ही बारिश होने लगी थी, जो दिन भर जारी रही। हालांकि लोगों की भक्ति, मौसम पर भारी रही और दिन भर में लगभग एक लाख से अधिक भक्तों ने भगवान जटाशंकर के दर्शन किए। इस दौरान न्यास द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त वालंटियर लगाकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर में एहतियात के तौर पर कुछ देर के लिए श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश बंद रखा गया और जल्द ही वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कर दर्शन व्यवस्था सुचारू की गई। दोपहर में एक साथ काफी भीड़ हो जाने से कुछ देर के लिए श्रद्धालुओं को नीचे ही बड़े महादेव के पास ठहरने को कहा गया। अमावस्या पर्व पर करीब आधा दर्जन स्थानों पर भक्तों ने विशाल भंडारे आयोजित कर शिवधाम आए हुए श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया। वहीं बिजावर अनुविभाग के थानों सहित बड़ामलहरा, बाजना थाना क्षेत्र का पुलिस बल भी मुस्तैद रहा।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here