Home डेली न्यूज़ शिक्षिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शिक्षिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

41
0
Jeevan Ayurveda

पति पर लगे प्रताडऩा के आरोप, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

नौगांव। नगर की वीरेन्द्र कॉलोनी में रहने वाली एक शिक्षिका ने रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात अपने किराए के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद शिक्षिका के भाई ने अपने जीजा पर प्रताडऩा के आरोप लगाए हैं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु की है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौगांव में पदस्थ वर्ग-1 की शिक्षिका सोनाली विश्वकर्मा निवासी पलेरा जिला-टीकमगढ़ वर्तमान में यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पीछे वार्ड क्रमांक 3 की वीरेंद्र कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी। सोनाली के मोबाइल से प्राप्त कॉल डिटेल के मुताबिक रविवार की रात 12 बजे तक सोनाली और उसके पति की फोन पर बात हो रही थी, इसके बाद ही उसने घर के किचन में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की। सोनाली के भाई ने बताया कि सोमवार की सुबह उसके जीजा लालूराम ने उसे फोन पर सूचना दी थी कि सोनाली फोन नहीं उठा रही है। जानकारी मिलने के बाद वह तुरंत पलेरा से नौगांव पहुंचा। काफी देर तक वह दरवाजा खुलवाने का प्रयास करता रहा लेकिन जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुआ, जहां सोनाली फंदे पर लटकी मिली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिस पर थाना प्रभारी सतीश सिंह, एसडीओपी चंचलेश मरकाम और नायब तहसीलदार फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर, परिजनों को सौंप दिया है। फॉरेंसिक टीम को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे जांच में लिया गया है।मृतिका के भाई ने जीजा पर लगाए आरोपमृतिका सोनाली के भाई शिवम विश्वकर्मा निवासी पलेना ने बताया कि सोनाली नौगांव के स्कूल में गणित विषय की शिक्षिका थी। 29 मई 2023 को उसका विवाह टीकमगढ़ जिले के लिधौरा के पास बिजरावां गांव के निवासी लालूराम विश्वकर्मा के साथ हुआ था, जो कि भारतीय सेना का जवान है। इन दिनों लालूराम का जबलपुर में इलाज चल रहा है। उसका आरोप है कि उसका जीजा लालूराम विश्वकर्मा पिछले काफी दिनों से सोनाली को प्रताडि़त कर रहा था। कुछ दिन पहले लालूराम ने सोनाली के नाम पर 12 लाख रुपए का लोन भी लिया था, जिसको लेकर सोनाली काफी परेशान थी। उसका कहना है कि रविवार की रात को सोनाली और लालूराम के बीच फोन पर बातचीत के दौरान विवाद हुआ और इसके बाद ही उसकी बहन ने आत्मघाती कदम उठाया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here