Home डेली न्यूज़ आरोग्य भारती ने बच्चों को दिलायी नशामुक्ति की शपथ

आरोग्य भारती ने बच्चों को दिलायी नशामुक्ति की शपथ

39
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। आरोग्य भारती के विभाग संयोजक डॉ. एसआर चतुर्वेदी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आरोग्य भारती ने नशामुक्ति दिवस पर बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलायी। शहर के चेतगिरि कॉलोनी में स्थित ओम सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यालय संचालक की उपस्थिति में बच्चों को शपथ दिलाते हुए कहा गया कि वे अपने आसपास परिवार के सदस्यों को नशा करने से रोकें, स्वयं भी नशे से दूर रहें। क्योंकि नशा के कारण पूरा परिवार बिखर जाता है। बड़ी संख्या में उपस्थित बच्चों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। इस मौके पर संस्कार भारती के जिला सचिव विकास चतुर्वेदी, सहसचिव राजकुमार बाजपेयी, कमल अवस्थी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here