Home डेली न्यूज़ विकलांग के मकान पर परिवार के लोगों ने जमाया कब्जा

विकलांग के मकान पर परिवार के लोगों ने जमाया कब्जा

39
0
Jeevan Ayurveda

न्याय की गुहार लगाने कलेक्टर के पास पहुंचा पीडि़त

छतरपुर। गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम रेवना निवासी एक विकलांग युवक के मकान पर उसके ही परिवार के लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है, जिसकी शिकायत करने के लिए मंगलवार को पीडि़त विकलांग युवक जिला मुख्यालय पर आयोजित कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचा। कलेक्टर को आवेदन देकर युवक ने अपने मकान को कब्जामुक्त कराने की गुहार लगाई है।रेवना निवासी विकलांग गनेश सेन ने बताया कि गांव में मौजूद उसके मकान पर परिवार के राजाभैया सेन और रामकिशोर सेन ने न सिर्फ जबरन कब्जा कर लिया है बल्कि उसका सामान भी सड़क पर फेक दिया। जब गनेश द्वारा विरोध किया गया तो उक्त दोनों ने उसके साथ गाली-गलौच तथा मारपीट भी की। गनेश ने बताया कि थाने में शिकायत किए जाने पर आरक्षक संदीप पाठक ने मकान की चाबी उसे दिला दी थी लेकिन आरोपी आज भी उसके मकान पर काबिज हैं। गनेश ने थाने में दोबारा भी शिकायत की थी लेकिन अब पुलिस भी उसकी सुनवाई नहीं कर रही है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here