Home डेली न्यूज़ आदतों में छोटे-छोटे बदलाव कर स्वच्छता के सहभागी बनें: कलेक्टर

आदतों में छोटे-छोटे बदलाव कर स्वच्छता के सहभागी बनें: कलेक्टर

74
0
Jeevan Ayurveda

चार जिलों के सीएमओ, उपयंत्री एवं स्वच्छता नोडल हुए शामिल

छतरपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 अंतर्गत स्वच्छता समग्र क्षमतावर्धन कार्यशाला का शुभारंभ कलेक्टर संदीप जी.आर. के मुख्यातिथ्य में दीपप्रज्जवल कर किया गया। कार्यशाला में छतरपुर शहर सहित संभाग के सभी निकायों की स्वच्छता रेटिंग को बढ़ाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। छतरपुर शहर को संभाग में स्वच्छता की थ्री स्टार रेटिंग मिलने पर चार जिलों की कार्यशाला आयोजित करने का मौका मिला है। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 की आधारभूत जानकारी, स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में संभागीय प्रदर्शन और नगर परिषदों की रैंकिंग, निकायवार अंतर विश्लेषण, नाले नालियों में इंटरसेप्शन एण्ड डायवर्जन सहित सीवेज ट्रीटमेंट तकनीकि, अपशिष्ट संग्रहण प्रणाली को सुदृढ़ बनाना, मानव संसाधन प्रबंधन आदि बिन्दुओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रस्तुतीकरण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष छतरपुर ज्योति चौरसिया, संयुक्त संचालक रामस्वरूप तिवारी, पीओडूडा साजिदा कुरैशी, सीएमओ माधुरी शर्मा सहित टीकमगढ़, पन्ना, निवाड़ी जिले के पीओडूडा, सीएमओ, उपयंत्री, स्वच्छता नोडल और स्वच्छता ब्राण्ड एम्बेसडर उपस्थित रहे। दूसरे दिवस मे कार्यशाला के अंतर्गत अधिकारियों द्वारा शहर की एक्सपोजर विजिट की जाएगी। कलेक्टर श्री जी.आर. ने छतरपुर निकाय को मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एवं अर्बन अफेयर्स भारत सरकार द्वारा जारी नवीन गार्बेज फ्री सिटीज की रेटिंग में 3 स्टार प्राप्त होने पर निकाय की स्वच्छता टीम को बधाई दी।लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रभावी रूप से करें जागरूककलेक्टर ने कहा कि हमें छोटे-छोटे बदलाव कर लोगों की आदतों को बदलना है ताकि जनता को स्वच्छ माहौल मिल सके। उन्होंने कहा सीएमओ और सफाई की टीम का स्वच्छता में अहम योगदान होता है। कचरा कहां डालना है लोगों को पता होना चाहिए। इसके लिए प्रभावीरूप से नागरिकों को जागरूक किया जाए। शौचालयों एवं अन्य ऐसे स्थान जहां अंधेरा रहता है तो वहां लाइट लगाएं। जिससे लोग ऐसे स्थानों पर कचरा नहीं फेंके। लाइटिंग का स्वच्छता में अहम रोल है।कलेक्टर ने कहा सही स्थानों पर डस्टबिन एवं लिटरविन लगाए जाएं। उन्होंने वार्ड के व्हाट्सएप ग्रुप में आमलोगों को जोड़े और डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनों के ड्राइवर अपनी लाइव लोकेशन ग्रुप में डालें। जिससे लोगों को कचरा वाहन आने की सटीक जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा जीरो वेस्ट एवं प्लाष्टिक फ्री की ओर शहर को ले जाएं। उन्होंने कहा ऐसी व्यवस्था करें जिससे छतरपुर निकाय की स्वच्छता मशीनों को अन्य निकाय भी किराए पर हफ्ते में एक दिन के लिए ले सके। जिससे समग्र क्षमतावर्धन से हम स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में टॉप पर पहुंच सकें। इस अवसर पर स्व सहायता समूहों द्वारा अनुपयोगी सामग्री से तैयार की गयी सामग्री के स्टॉल का कलेक्टर श्री जी.आर. द्वारा निरीक्षण करते हुए कार्य की सराहना की गई। चार जिलों के 34 निकाय देखेंगे शहर का स्वच्छता मॉडलकलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन में 2023 में स्वच्छता के क्षेत्र में हुए कार्यों में छतरपुर निकाय को संभाग में नवीन गार्बेज फ्री सिटीज की रेटिंग में 3 स्टार प्राप्त हुई। जिससे यहां किए गए स्वच्छता कार्य, विशेष एक्टिविटी एवं स्वच्छता मॉडल को छतरपुर जिले सहित टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना के 34 निकायों के सीएमओ, उपयंत्री, स्वच्छता नोडल को शहर का एक्सपोजर विजिट कराया जाएगा। जिसमें आवीसीय क्षेत्र में भ्रमण, डोर टू डोर संग्रहण, पृथक्करण और सफाई, जलीयसंरचना बड़ातालाब क्षेत्र का अवलोकन, आत्मनिर्भर वार्ड का भ्रमण, पार्क, एमआरएफ, कंपोस्टिंग, फिलस्लजट्रीटमेंट एवं निर्माण एवं विध्वंस इकाईयों का भ्रमण कराया जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here