
छतरपुर। युवाओं द्वारा अवैध हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो डालने का चलन दिनों-दिन बढ़ रहा है, वहीं पुलिस ऐसे युवाओं को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई भी कर रही है। ताजा मामला जिला मुख्यालय के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक ने कट्टे के साथ अपना वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने वीडियो को संज्ञान में लेकर युवक की तलाश शुरु की है। वायरल वीडियो में युवक पहले कट्टे का पूजन करते दिखाई दिया और बाद में उसके द्वारा हवाई फायर भी किए गए। सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लेकर उसकी जांच कराई जा रही है। जल्द ही युवक को गिरफ्तार किया जाएगा।









