
छतरपुर। गौरिहार तहसील की ग्राम पंचायत बरहा में बुधवार को विशाल नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के गांवों से लगभग 350 लोगों ने अपनी आंखों का परीक्षण कराया।ग्राम पंचायत बरहा के सरपंच हीरामणि राजकुमार कुशवाहा ने बताया कि चित्रकूट के जानकी कुण्ड से आयी टीम द्वारा गांव में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर के पहले आसपास के अन्य ग्रामों में प्रचार-प्रसार कराया गया था जिस कारण लगभग 350 लोगों ने अपनी आंखों का परीक्षण कराया जिनमें 45 लोगों को मोतियाबिंद पाया गया। मरीजों को ऑपरेशन के लिए एंबुलेंस से चित्रकूट रवाना किया गया जहां उनका नि:शुल्क उपचार किया जाएगा।






