Home डेली न्यूज़ वैभव बुंदेलखंड जनहित महिला समिति ने बांटे पौधे

वैभव बुंदेलखंड जनहित महिला समिति ने बांटे पौधे

49
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शनिवार को शहर के नरसिंह मंदिर प्रांगण में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था वैभव बुंदेलखंड जनहित महिला समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान पौधे भी वितरित किए गए तथा को शपथ दिलाई गई कि एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएंगे। सर्वप्रथम संस्था की ओर से श्री रामराजा दरबार के पुजारी रविकांत शास्त्री का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा एक पौधा भेंट किया गया। तदुपरांत सेक्टर समितियों के प्रतिनिधियों को पौधे वितरित किए गए। इसके बाद दिव्यानी नंदी धाम गौशाला में वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुआ, जिसमें बरगद, शीशम, आंवला, इमली, कैंथा, नीम, अशोक आदि के पौधे लगाए गए। समिति की श्रीमती नीलम तिवारी द्वारा बुंदेली संस्कृति को संरक्षित करने, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में श्रीमती कल्पना भार्गव, शुभा द्विवेदी, मरजीना बानो, क्षिप्रा तिवारी, प्रीति पांडे, जितेंद्र सुलेरे, मूरत सिंह यादव, महेश मिश्रा, पवन यादव, जयश्री पांडे, डुग्गू, उत्तम सिंह बुंदेला,संस्था अध्यक्ष एवं लोक गायिका नीलम तिवारी आदि मौजूद रहीं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here