Home डेली न्यूज़ नौगांव की मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने लगवाए 151 पौधे

नौगांव की मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने लगवाए 151 पौधे

114
0
Jeevan Ayurveda

नौगांव। नगर पालिका परिषद नौगांव की मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीतू सिंह ने अपने अमले के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नगर के कचरा प्रसंस्करण केन्द्र में 151 पौधे रोपे। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर डीडी तिवारी ने आम का पौधा लगाकर किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीतू सिंह ने कटहल एवं आंवला का पौधा लगाया। इसके अलावा नगर पालिका की कामिनी कौशिक ने अमरूद का पौधा, राजकुमार मिश्रा ने जामुन का पौधा तथा अखंड प्रताप राय ने नींबू का पौधा लगाया। इस अवसर पर वृंदावन कुशवाहा, सलीम, देवेश, शहजाद, राजदीप, मोटू, भगवानदास ने भी एक-एक फलदार पौधा लगाया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि नगर के सभी पार्कों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण के कार्यक्रम 15 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here