Home डेली न्यूज़ कलेक्टर ने आवेदक को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपकर दिवंगत शासकीय सेवकों को...

कलेक्टर ने आवेदक को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपकर दिवंगत शासकीय सेवकों को दी सच्ची श्रद्धांजलि

42
0
Jeevan Ayurveda

पटवारी के पद पर नियुक्ति पत्र पाकर सुरक्षा और अरुण के परिवार में लौटी खुशियां

38 आवेदकों को मिल चुकी है अनुकम्पा नियुक्ति

कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन में जिले में श्रद्धांजलि अभियान चलाया जा रहा है। जिसके सार्थक परिणाम आ रहे है। इस अभियान अंतर्गत जिले के दिवंगत आमजनों के भूमि आदि के फौती नामांतरण किये जाते हैं। इसी अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्री जी.आर. के निर्देशन में दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति देने की तत्काल प्रक्रिया की जाती है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर में छतरपुर जिला प्रशासन अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण करने में उदाहरण बनकर उभरा है। जहाँ नई ऊर्जा और सकारात्मक संकल्पों की राह से अनुकंपा नियुक्ति की उम्मीद लगाए चेहरों पर खुशियां बिखर रहीं हैं। कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन में जिले में अनुकंपा नियुक्ति के आवेदकों को बिना किसी परेशानी के आसानी से नियुक्तियां मिल रहीं है। साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया को बहुत ही आसान किया गया है, जिससे आवेदकों को बहुत ही कम समय में अनुकंपा नियुक्ति मिल रही है। मंगलवार को श्रद्धांजलि अभियान में कलेक्टर श्री जी.आर. ने आवेदक श्रीमती सुरक्षा त्रिवेदी निवासी लवकुशनगर को पटवारी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपकर दिवंगत शासकीय सेवक अमित कुमार त्रिवेदी को सच्ची श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा अनुकंपा नियुक्ति के आवेदक अरुण कुमार अहिरवार निवासी चंदला को पटवारी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपकर दिवंगत शासकीय सेवक विंद्रावन अहिरवार को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। कलेक्टर श्री जी.आर. ने नियुक्ति पत्र सौंपकर अच्छा काम करने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मिलिंद नागदेवे एवं एएलआर आदित्य सौनकिया उपस्थित रहे। प्रशासन की संवेदनशीलता के चलते 38 आवेदकों को अनुकम्पा नियुक्ति मिल चुकी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here