
सतना। मध्य प्रदेश के ग्राम रानीपुर(डढ़िया) में कक्षा तीन, चार व पांच के छात्र-छात्राओं को नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, मिलिट्री स्कूल, आश्रम पद्धति विद्यालय, अटल आवासीय विद्यालय एवं अन्य उत्कृष्ट संस्थाओं में प्रवेश दिलाने हेतु स्वामी ब्रह्मानंद निशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ, सामान्य अतिथियों एवं ग्राम वासियों की उपस्थिति में किया गया, साथ ही विश्व की ज्वलंत समस्या “जलवायु परिवर्तन “से निपटने में महत्वपूर्ण समाधान, “जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण” पर संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नंदपाल सिंह विकास खंड शिक्षा अधिकारी अजयगढ़ ने बच्चों की शिक्षा पर जोर देने एवं ब्यसनों से दूर रहने का आग्रह किया | विशिष्ट अतिथि श्री श्रीराम सिंह लोध( वारि विटप प्रहरी) मुख्य टिकट निरीक्षक बांदा ने जलवायु परिवर्तन से हो रही समस्याओं से निजात दिलाने हेतु जल संरक्षण व वृक्षारोपण पर विशेष जोर देने का निवेदन किया | समाजसेवी श्री राम सिंह खोरा ने अभिभावकों से अपने बच्चों को प्रतिदिन कोचिंग सेंटर में भेजने का आह्वान किया | पाथर कछार के सरपंच महोदय श्री राजा भइया सिंह जी ने पंचायत के अन्य ग्रामीणों में भी इसी प्रकार की कोचिंग खोलने हेतु सहयोग करने का आश्वासन दिया |आयोजक मंडल के प्रमुख श्री नारेंद्र कुमार अतिथि शिक्षक ने आए हुए समस्त अतिथियों एवं ग्राम वासियों को कार्यक्रम- को सफल बनाने में दिये गये योगदान हेतु आभार व्यक्त किया | अंत में अतिथियों एवं ग्राम वासियों के द्वारा बरगद, पीपल, आम ,अमरूद ,अर्जुन ,महोगनी, शीशम , सागौन,गोल्ड मोहर आदि पेड़ों आरोपण पंचायत भवन एवं दोनों आंगनबाड़ी केद्रों में किया गया | कार्यक्रम का आयोजन श्री नारेंद्र कुमार अतिथि शिक्षक ,श्री राजेंद्र ग्राम रोजगार सचिव, श्री लवलेश, श्री सुशील संच प्रमुख एकल अभियान कालिंजर,श्री ब्रजेश अतिथि शिक्षक ,श्री अवधलाल डाक सेवक, श्री सी.पी. नेता, श्री महिपाल, श्री अजीत सिंह, श्री नरेन्द्र सिंह रामपुर एवं उनकी टीम के अथक प्रयास से किया गया |कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री रामखेलावन शिक्षक इम्लाहट ,श्री नंदकिशोर शिक्षक महंदी पुरवा ,श्री राज बहादुर पूर्व शिक्षक रानीपुर ,श्री दादू राम पूर्व शिक्षक रानीपुर, श्री सत्येंद्र शिक्षक पयारी श्री विद्यानंद सिंह शिक्षक डढ़िया(लोकवनपुर) श्री राजेन्द्र सिंगरौल डढ़िया एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे l
शिक्षक श्री चन्द्र शेखर जी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया |
कोचिंग शिक्षक-श्री संजीव सिंगरौल श्री नंद कुमार व संदीप सिंह ने बच्चों के अध्यापन कार्य की ज़िम्मेदारी ली l
कार्यक्रम में मातृ शक्तियों में श्रीमती संगीता सुपरवाइजर, श्रीमती शिमला आशा कार्यकर्ता श्रीमती नीरज आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शिवलली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं |






