Home डेली न्यूज़ भारी पुलिस बल के बीच दो ग्रामों का विवाद शांत हुआ

भारी पुलिस बल के बीच दो ग्रामों का विवाद शांत हुआ

54
0
Jeevan Ayurveda

मामला लवकुश नगर अनुभाग की ग्राम पंचायत बैरगिया पुखरी के मजरा जराबरा का है जहां छोटेलाल पटेल की 7 बीघा जमीन का सीमांकन 18 जून को पटवारी अयोध्या पटेल ने किया था जिसमें पटवारी ने जराबरा के लिए मेन रोड से जाने वाले रोड का भी सीमांकन कर छोटेलाल पटेल के 7 बीघा खेत में जोड़कर भूमि स्वामी बना दिया था। उसके बाद छोटेलाल पटेल ने जराबरा के लिए जाने वाले रोड को जोत कर उसमें तारबारी लगाकर जराबरा का रास्ता बंद कर अपने कब्जे में ले लिया था।रविवार को जराबरा ग्राम के दो सैकड़ा से भी ज्यादा पुरुष व महिलाओं ने थाना प्रभारी हिनौता राजकुमार यादव से गांव का रास्ता खुलवाने की गुहार लगाई थी और मुख्य सड़क पर धरने पर बैठ गए। तब हिनौता पुलिस व तहसीलदार रामकुमार यादव ने मौके पर जाकर मेन रोड से जाने वाले सड़क की तारबारी उखड़वाकर रोड खाली कराकर गांव वालों का रास्ता खुलवाया। मेन रोड से जराबरा के लिए जाने वाले रोड को 1991 में तत्कालीन सरपंच बद्री पाल ने बनवाया था। छोटेलाल पटेल ने बताया कि सड़क मेरी लगानी भूमि में डला हुआ है। मैं जराबरा ग्राम के लिए आधा रोड अपनी लगानी भूमि से देने को तैयार हूं मेरे साथ न्याय किया जाए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here