Home डेली न्यूज़ यातायात एवं आरटीओ ने की स्कूल वाहनों की जांच

यातायात एवं आरटीओ ने की स्कूल वाहनों की जांच

42
0
Jeevan Ayurveda

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई चैकिंग
छतरपुर। छतरपुर कलेक्टर के निर्देश पर स्कूल बसों और टैक्सी वाहनों की आरटीओ विभाग द्वारा जांच की जा रही है। स्कूल बसों को रोककर उनकी फिटनेस, बीमा, दस्तावेज आदि की जांच कर यातायात के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
आरटीओ विभाग के मनीष खरे ने बताया कि स्कूल विद्यालयों में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं के आवागमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई दिनों से स्कूल वाहनों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते कलेक्टर के आदेश पर आरटीओ विभाग द्वारा स्कूल वाहनों की चैकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए वाहनों का फिजिकल वैरीफिकेशन एवं दस्तावेज चैक किए जा रहे हैं। जो बसें नियमविरूद्ध चल रही हैं उन पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है साथ ही बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निरंतर स्कूल बसों एवं टैक्सियों की जांच की जाएगी। वहीं उन्होंने देरी रोड तिराहे से गुजर रहे वाहनों के दस्तावेज एवं फिटनेस जांची, नियमविरूद्ध वाहन पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here