Home डेली न्यूज़ मामूली विवाद पर पत्नि ने खाया जहर, दो दिन बाद मौत

मामूली विवाद पर पत्नि ने खाया जहर, दो दिन बाद मौत

163
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरैल में पति से मामूली विवाद के बाद एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार मृतिका वंदना पाल उम्र 23 वर्ष पति नरेन्द्र पाल निवासी ग्राम कुकरैल थाना हरपालपुर द्वारा शनिवार की शाम पति से मामूली विवाद हो गया था। विवाद के बाद महिला वंदना ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगडऩे पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल इलाज कराने ले गए। रविवार की रात वंदना पाल ने दम तोड़ दिया। सोमवार को जिला अस्पताल में मृतिका वंदना पाल का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here