
छतरपुर। त्रिलोखर धाम में पवित्र गंगा दशहरा एवं गायत्री जयंती के उपलक्ष्य में हो रहे पंच कुण्डीय महायज्ञ की तैयारी के लिए हुआ स्वछता अभियान एवं निमंत्रण देने के लिए घर घर जाकर पीले चावल वितरित किये गए। स्कूली बच्चों ने श्री मतँगेश्वर मंदिर एवं यज्ञ स्थल के मुख्य मार्ग पर रंगोली चित्रण का कार्य बड़े हर्षता पूर्वक किया।
हर वर्ष की भांति विश्व शांति, जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए गायत्री जयंती पर सामूहिक रूप से यज्ञ एवं पंच तत्व पूजन 6 अग्नि, वायु, जल, थल एवं आकाश 8 किया जाता है। इस वर्ष भी इसी श्रंखला में खजुराहो के सभी प्रतिष्ठान श्री मतँगेश्वर समिति, दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर, नगर परिषद खजुराहो, सकल जैन समाज ग्रीन आर्मी, होटल एसोसिएशन, परिवर्तन एनजीओ, साथ मिलकर कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है, पंडित सुधीर शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष अरुण अवस्थी, सीएमओ बसंत चतुर्वेदी, अविनाश तिवारी,जैन समाज के राकेश जैन ने सभी क्षेत्र वासियों से आग्रह किया कि कल सुबह 16 जून प्रात: 7.30 बजे त्रिलोखर धाम पहुंचकर यज्ञ में आहुति देकर धार्मिक लाभ अर्जित करें।








