Home डेली न्यूज़ घड़े का जहरीला पानी पीने से बिगड़ी युवती की हालत

घड़े का जहरीला पानी पीने से बिगड़ी युवती की हालत

42
0
Jeevan Ayurveda

अस्पताल में पति और भाई के बीच चले लात-घूंसे

छतरपुर। बीती शाम सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम बृजपुरा में एक युवती ने घड़े का पानी पिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। दरअसल जिस घड़े का पानी युवती ने पिया था उसमें किसी बच्चे के द्वारा जहरीली क्रीम घोल दी गई थी। बाद में युवती को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। रात के वक्त अस्पताल पहुंचे युवती के पति और भाई के बीच झगड़ा हो गया और अस्पताल परिसर में दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। मामला पारिवारिक होने के कारण शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बृजपुरा निवासी श्याम आदिवासी की पुत्री जिज्जी बाई उम्र 23 वर्ष का विवाद दतिया निवासी अब्दुल रईस के साथ हुआ है। इन दिनों जिज्जी बाई अपने मायके आई हुई है। शनिवार की शाम करीब 5 बजे जिज्जी बाई को प्यास लगी तो उसने घड़े में रखे पानी को पी लिया, लेकिन उस घड़े में संभवत: किसी बच्चे के द्वारा जहरीली क्रीम घोल दी गई थी, जिस कारण से जिज्जी बाई की हालत बिगडऩे लगी। घर के लोग उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा था। जिज्जी बाई के पति अब्दुल रईस को जब इस हादसे की खबर मिली तो वह भी रात के वक्त जिला अस्पताल पहुंच गया। अपनी पत्नी को गंभीर हालत में देखकर अब्दुल नाराज हो गया और अपने साले के साथ उसकी कहा-सुन होने लगी। कुछ समय में यह विवाद बढ़ गया और अस्पताल के दरवाजे पर दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया था, जो कि रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। चूंकि मामला पारिवारिक था इसलिए थाने में शिकायत नहीं की गई है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here