छतरपुर। बमीठा थाना अंतर्गत ग्राम इमलहा में एक सेन परिवार दबंग परिवार की प्रताडऩा के चलते बमीठा थाने में शिकायत करने पहुंंचा।पीडि़त ममता सेन पति पंचू सेन ने बताया कि उसके दोनों बेटे कटिंग, सेविंग का काम अपनी-अपनी दुकान के साथ-साथ गांव के लोगों के यहां भी करते हैं। गांव के बाबूलाल दुबे जबरन मेरे बेटों के साथ मारपीट करता है। उसका कहना है कि मेरे घर पर आकर उसकी कटिंग एवं सेविंग करें, मना करने पर बाबूलाल और उसके पुत्र मिंटू दुबे के द्वारा ममता सेन के दोनों बेटों को पीटा गया। बाबूलाल द्वारा धमकी दी जाती है कि अगर उसका काम नहीं किया तो वह उनकी दुकानदारी नहीं चलने देगा। बीते 31 मई को भी बाबूलाल और उसके बेटे मिंटू द्वारा ममता सेन के बेटों के साथ मारपीट की गई थी। मंगलवार को भी बाबूलाल और उसके बेटे द्वारा गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गई है।









