
बमीठा। थाना पुलिस ने शनिवार को रात्रि गश्त के दौरान ग्राम मड़ताला के पास एक पिकअप वाहन को 205 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा है। बमीठा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गश्त के दौरान ग्राम मड़ताला के पास संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 95 टी 7530 को रोककर तलाशी, जिसमें पिकअप के अंदर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब एवं बीयर की बोतलें मिलीं। पिकअप से कुल 205 लीटर अवैध शराब जप्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 75 हजार 550 रुपये है। पिकअप में सवार तस्कर रवि लखेरा, कुम्मू कुशवाहा सहित एक अन्य युवक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने पिकअप को जप्त कर बमीठा थाना में रखवाया, साथ ही रवि, कुम्मी सहित उनके साथी पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।









