Home डेली न्यूज़ खेत पर सो रहे किसान पर हुआ प्राणघातक हमला

खेत पर सो रहे किसान पर हुआ प्राणघातक हमला

109
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम गठेवरा में खेत पर सो रहे एक किसान के ऊपर बीती रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्राणघातक हमला किए जाने की घटना सामने आई है। घायल किसान की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गठेवरा निवासी 45 वर्षीय भागीरथ पुत्र रामप्रसाद साहू ने बताया कि वह रोज की तरह शुक्रवार की रात को अपने खेत पर सोने के लिए गया था। रात करीब ढाई बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने ईंट से उसके सिर पर कई बार प्रहार किया और इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घायल भागीरथ ने घटना की जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद परिजन खेत पर पहुंचे और घायल भागीरथ को जिला अस्पताल लेकर आए। घटना की शिकायत सिविल लाइन थाना में की गई है, जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here