Home डेली न्यूज़ रात भर गुल रही बिजली, सुबह से सड़क पर उतरे लोग

रात भर गुल रही बिजली, सुबह से सड़क पर उतरे लोग

232
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भीषण गर्मी के बीच विद्युत ट्रांसफार्मरों पर बढ़ रहे लोड के कारण आए दिन शहर के विभिन्न इलाकों से बिजली गुल होने की खबरें सामने आ रही हैं। बीती रात शहर के बसारी दरवाजा इलाके की बिजली गुल रही जिसके चलते स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और गुरुवार को वार्डवासियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात वार्ड नंबर 13 और 11 के बसारी दरवाजा इलाके में एक फेस न होने के कारण अधिकांश घरों में बिजली नहीं थी। मोहल्ले के लोग बार-बार विभाग के हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत करते रहे लेकिन रात भर सुधार नहीं हो सका। जिसके बाद गुरुवार की सुबह नाराज लोगों ने सड़क पर एकत्रित होकर विद्युत विभाग के विरोध में नारेबाजी करते हुए चक्का जाम कर दिया। हंगामे की खबर लगने के बाद आनन-फानन में सुधार कराकर विद्युत सप्लाई शुरू कराई गई, तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here