Home डेली न्यूज़ फ्रेंच सरकार ने दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर को किया सम्माननित

फ्रेंच सरकार ने दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर को किया सम्माननित

147
0
Jeevan Ayurveda

खजुरहो। पिछले दिनों दक्षिण फ्रांस की राजधानी तुलूस के मेयर ने एक सांस्कृतिक समारोह के दौरान प्रख्यात संत पं. देवप्रभाकर शास्त्री दद्दा जी को समर्पित दद्दाजी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के सदस्यों की उपस्थिति में सेंटर को सम्मान दिया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 से खजुराहो निवासी वरिष्ठ समाजसेवी और भाजपा नेता पं. सुधीर शर्मा और इंजीनियर सुरेंद्र गुप्ता द्वारा फ्रांस के इटली, अंदोरा, स्पेन, इसनोवेनिया, यूगोस्लाविया आदि शहरों में दद्दाजी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के तत्वावधान में योग, अध्यात्म एवं आयुर्वेद के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही उनके द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष रूप से कार्यक्रम किये जाते हैं| इन्हीं सब क्रियाकलापों को ध्यान में रखकर दक्षिण फ्रांस की राजधानी तुलूस के मेयर ने सेंटर को बुद्धिजीवी, समाजसेवी, आयुर्वेदिक चिकित्सकों एवं योग शिक्षकों की उपस्थिति में सम्मानित किया है, जो कि छतरपुर जिले सहित संपूर्ण देश के लिए गौरव की बात है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here