Home डेली न्यूज़ धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जी का प्राकट्य उत्सव, निकली भव्य...

धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जी का प्राकट्य उत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा

42
0
Jeevan Ayurveda

बकस्वाहा। नगर अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली। भक्तों ने परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजन – आरती किया की।
वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्री नारायण ने अपने छठे अवतार में पृथ्वी लोक में ऋषि जगदंमिनी के घर में परशुराम के रूप में अवतार लिया था। इस दौरान उन्होंने अन्याय अत्याचार के खिलाफ अस्त्र-शस्त्र उठाकर 21 बार धरती से क्षत्रियों का संहार किया था। ब्राह्मणों के आराध्य भगवान परशुराम जी का प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सर्व प्रथम कुड़ेरिया मंदिर में भगवान परशुराम जी के चित्र पर फूल माला के साथ धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित कर हवन-पूजन किया। जिसके बाद भगवान को शोभा यात्रा निकाली गई जो कुड़ेरिया मन्दिर से बस स्टैंड होते हुए बड़े बाजार राम मंदिर होते हुए चोगना होते हुए पटवन मुहल्ला होते हुए मंदिर पहुंचकर समापन हुआ। वहीं इस दौरान श्री रामराजा व्यायाम शाला अखाड़े के जबाजों ने हेरतंगेज करतब दिखाए जिसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर बकस्वाहा क्षेत्र के ब्राह्मण सहित भगवान परशुराम जी का अनुसरण करने वाले ग्रामीण शामिल हुए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here