Home डेली न्यूज़ पुलिस ने 307 के पांच आरोपियों को कट्टा, कारतूस सहित किया गिरफ्तार

पुलिस ने 307 के पांच आरोपियों को कट्टा, कारतूस सहित किया गिरफ्तार

58
0
Jeevan Ayurveda

लवकुशनगर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी लवकुशनगर ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  
दिनांक 30 अप्रैल 24 को फरियादी रुद्र प्रताप सिंह पिता इंद्रजीत सिंह ठाकुर उम्र 22 साल निवासी गुड़ा कला थाना लवकुशनगर ने रिपोर्ट किया कि गांव के हल्के सिंह व उसके परिवार के कई लोगों ने एक राय होकर पुरानी रंजिश के चलते बासुदेव सिंह, राजेंद्र सिंह, रोहित सिंह के साथ जान से मारने की नियत से फरसा डंडे से मारपीट की है जो फरियादी की रिपोर्ट पर थाना लवकुश नगर में अपराध क्रमांक 163/ 24 धारा 147,148,149, 307, 323 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान मामले के पांच आरोपी पप्पू उर्फ बलवान सिंह पिता मुलायम सिंह उम्र 50 साल, भोलू और अर्जुन सिंह पिता हल्के सिंह उम्र 22 साल, विजय सिंह पिता पहलवान सिंह परिहार उम्र 28 साल, हल्के सिंह पिता जग्गू सिंह परिहार 60 साल, राजा भैया सिंह पिता पप्पू उर्फ बलवान सिंह परिहार उम्र 19 साल सभी निवासीगढ़ ग्राम गुड़ा खुर्द थाना लवकुशनगर को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी विजय सिंह के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस जब्त किया गया है। उक्त आरोपी पर आम्र्स एक्ट की धारा का इजाफा कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। वहीं मामले के शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत सेन, उप निरीक्षक ज्ञान सिंह सहायक उप निरीक्षक जेपी अहिरवार, प्रधान आरक्षक बुद्ध सिंह, अनीस अहमद पुरुषोत्तम विश्वकर्मा माता बादल पटेल एवं आरक्षक रमाकांत तिवारी, उमेश वर्मा, हृदेश नायक, देव सिंह, सूरज शर्मा, चांद खान, बनमाली एवं विकास सिंह अमित चंदेल राहुल चौहान की अहम भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here