
छतरपुर। जिला मुख्यालय से जुड़े ग्राम हमा की सिद्ध पीठ काली माता मंदिर में इस समय विशाल धार्मिक आयोजन समापन 29 अप्रैल को हवन-पूजन एवं भण्डारे के साथ हुआ। 21 अप्रैल से शुरू हुए शतचण्डी नवकुण्डीय महायज्ञ का समापन 29 अप्रैल को हवन-पूजन एवं भण्डारे के साथ हुआ।
हमा की काली माता मंदिर में शतचंडी नवकुण्डीय महायज्ञ का पूर्ण आहुति के साथ समापन हो गया। इस मौके पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया था जिसमे हजारों लोगो ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं नौ दिन तक चले इस अनुष्ठान में यज्ञाचार्य ने मां भगवती की महिमा का बखान किया।








