
छतरपुर। आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अस्पताल में एक 30 वर्षीय युवक जन्म से ही हाथ पैरों से दिव्यांग है खाने पीने से लेकर जीवन की सारी प्रक्रियाओं के लिए दूसरे पर आश्रित है अस्वस्थता के चलते इलाजरत थे। रक्त की कमी थी तीन यूनिट ब्लड की आवश्यकता थी। परिजनों ने आपाजी ब्लड ग्रुप से मदद मांगी ग्रुप के प्रयास से ग्रुप की ओर से पटेल बीज भंडार के संचालक महेंद्र पटेल ने आगे आकर रक्तदान किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि में रक्त की कीमत समझता हूं मेरे परिवार में स्वर्गीय पिता को महीने में कई बार जब ब्लड की आवश्यकता पड़ती थी तो मुश्किल से रक्त की व्यवस्था हो पाती थी। आपाजी ब्लड ग्रुप और उसके सदस्य ऐसे असहाय लोगो की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।








