Home डेली न्यूज़ अबार माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि की धूम

अबार माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि की धूम

46
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बड़ामलहरा क्षेत्र के रामटौरिया में स्थित सिद्ध अबार माता मंदिर में इन दिनों चैत्र नवरात्रि की धूम है और यह मंदिर भक्तों की आस्था केंद्र बना हुआ है। दर्शन के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से यहां पहुंच रहे हैं। मंदिर के पुजारी ने बताया कि नवरात्रि में यहां माता का हर दिन विशेष श्रंगार हो रहा है। उन्होंने बताया कि चट्टान पर मौजूद यह मंदिर हजारों लोगों की आस्था का केन्द्र है। ऐसा कहा जाता है कि पूर्व काल में यह चट्टान बहुत छोटी थी, लेकिन धीरे-धीरे इसका आकार बढ़ता जा रहा है और वर्तमान में चट्टान करीब 70 फिट की हो चुकी है। किवदंती है कि चट्टान का जुड़ाव भगवान शिव से है और हर महाशिवरात्रि के दिन चट्टान एक एक तिल के बराबर बड़ी हो जाती है। लोगों की मान्यता है कि चट्टान का स्पर्श करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। बहरहाल चैत्र नवरात्रि के दिनों में मंदिर परिसर भक्तों से भरा हुआ है, और प्रतिदिन यहां विविध धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here