
सखी महिला परिषद ने किया धार्मिक आयोजन1
छतरपुर। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म और तप कल्याण के उपलक्ष्य में बुधवार को प्रात: बड़े जी में आदिनाथ भगवान जी की शांति धारा, अभिषेक आदिनाथ विधान और 48 रजत दीपक़ों से आरती की गई।
सखी महिला परिषद की सचिव प्रीति जैन ने बताया कि आदिनाथ भगवान का के जन्म का पालन सखी महिला परिषद की बहनों के द्वारा सजाया गया। समाज के सभी पुरुष एवं महिला वर्ग ने बड़ी उत्साह पूर्वक एवं धूमधाम से यह पर्व मनाया।
इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रितेश जैन, विमल जैन सुरेंद्र दादा, संतोष पहलवान, राहुल कुपी ओर समाज के वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे। सखी महिला परिषद की संभागीय अध्यक्ष ममता जैन, संभागीय सचिव करुणा, जैन अध्यक्ष रेशम जैन, सचिव श्रीमती प्रीतिजैन, कोषाध्यक्ष सविता जैन, सृष्टि जैन, राखी जैन, रचना जैन, सुमन जैन और सखी परिषद की सारी बहनें उपस्थिति रही और इस प्रोग्राम उत्साह पूर्वक धूमधाम से मनाया गया।








