
हिंदु त्यौहारों में होली का पर्व बेहद खास माना जाता है। इस त्यौहार का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। होली के दिन एक दूसरे को अबरी गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। इसी परंपरा को निभाते हुए सोमवार को जिले भर में उत्साह के साथ होली मनाने की खबरें मिली हैं। कई स्थानों पर चना भूनकर खाने का भी रिवाज है। छुटपुट घटनाओं को छोड़कर त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। पुलिस ने लोगों से अपील की थी कि वे त्यौहार शांतिपूर्वक मनाएं इसलिए नशेडिय़ों पर पुलिस की विशेष नजर रही। चोरी-छिपे शराबखोरी और अन्य तरह के नशों का सेवन भले ही लोगों ने किया हो लेकिन खुले तौर पर नशा करने वालों में पुलिस का खौफ देखने को मिला। खजुराहो में लोगों ने भगवान मतंगेश्वर का आशीर्वाद लेकर होली मनाई। यहां देश-विदेशी सैलानियों में भी होली का उत्साह दिखाई दिया। इसके अलावा अन्य धार्मिक स्थलों पर भी पारंपरिक ढंग से होली का त्यौहार मनाया गया।








