
छतरपु। बमीठा थाना क्षेत्र में गंज गांव के पास बुधवार की देर शाम हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। मातगुवां थाना क्षेत्र के ग्राम पराचौकी निवासी भूपत सिंह परमार ने बताया कि उसके 53 वर्षीय चाचा उत्तम सिंह परमार अपनी 48 वर्षीय पत्नी कुसुम सिंह के साथ बाइक से तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम नदया गया था। यहां से वापिस लौटते वक्त फोरलेन पर गंज के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चूंकि महिला के सिर में गंभीर चोट थी, जिस कारण से इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उत्तम सिंह परमार का अभी भी जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।






