Home डेली न्यूज़ आचार संहिता लगते ही शुरू हुई वाहन चैकिंग

आचार संहिता लगते ही शुरू हुई वाहन चैकिंग

31
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस ने जिला पंचायत अध्यक्ष की नेमप्लेट निकलवायी

छतरपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में आचार संहिता लागू होते ही कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने वाहन चैकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसी अभियान के तहत रविवार को यातायात पुलिस ने छत्रसाल चौक पर अनेक वाहनों को रोककर जांच-पड़ताल की एवं कई वाहनों में लगाए गए पदनाम की प्लेट को बाहर निकलवाया। यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत ने इसी दौरान कई वाहनों पर चढ़ी काली फिल्में भी हटवायीं। जब पुलिस की यह चैकिंग चल रही थी तभी जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्रिहोत्री के पुत्र और भाजपा नेता शशिकांत अग्रिहोत्री नेमप्लेट लगी गाड़ी से गुजरे, पुलिस ने उनकी गाड़ी रूकवाकर भी इसमें लगी नेमप्लेट और हूटर को निकलवाने की हिदायत देते हुए चालान काट दिया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here