Home डेली न्यूज़ बस स्टैंड पर आवारागिर्दी करने वालों को पुलिस ने खदेड़ा

बस स्टैंड पर आवारागिर्दी करने वालों को पुलिस ने खदेड़ा

38
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पिछले दिनों शहर के बस स्टैंड पर खुलेआम कुछ गुंडों ने उत्पात मचाया था, जिसके बाद से पुलिस इस क्षेत्र की विशेष निगरानी करते हुए यहां शाम के वक्त एकत्रित होने वाले आवारा एवं शराबी लोगों को खदेड़ रही है। बीती शाम कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर पुलिस बल के साथ बस स्टैंड पहुंचे और यहां खुले में शराब पीते मिले लोगों को हिदायत देकर खदेड़ा। वहीं जो लोग बिना काम के बस स्टैंड पर घूमते पाए गए उन्हें पुलिस ने चेतावनी देकर यहां से भगाया। थाना प्रभारी ने बस संचालकों को भी हिदायत दी कि वे अपने कार्यालयों में असमाजिक एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को न बैठाएं। थाना प्रभारी ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से यह सर्च अभियान चलाया जा रहा है, जो कि आगे भी जारी रहेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here